आम तौर पर देखा जाता है कि जब लड़कियों को प्यारमें धोखा मिलता है तो वे इसे बर्दाश्त नहीं कर पाती। फिर शुरू हो जाता है रोना धोना बदले की भावना और काफी सारी बेकार की बातें जो लड़कियों के ज़हन में आने लग जाती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने वाले हैं जिसने अपने पार्टनर से मिले धोखे का बदला लेने के लिए जो किया उसे देख कर डॉक्टर भी सकते में आ गए हैं। जो हाँ इस सनकी औरत ने अपने पार्टनर के 4 लाख रुपए के नोटों के बंडल निगल लिए। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला।

दरअसल सैंड्रा अल्‍मेडिया नाम की यह महिला अपने पति से काफी प्‍यार करती थी। उसे लगता था कि, उसका पति हमेशा उसके साथ रहेगा। लेकिन उसका यह भ्रम जल्‍द ही टूट गया। सैंड्रा ने अपने पति के लिए एक सरप्राइज ट्रिप प्‍लॉन की थी। लेकिन ट्रिप में जाने से पहले उसे पति की बेवफाई का पता चल गया।

महिला को इस बात का काफी गहरा सदमा लगा। उसने हॉलिडे ट्रिप के लिए पति से छुपाकर जो पैसे जमा किए थे। उसे खा गई। महिला ने यह पैसे बिजली का सामान बेचकर जोड़े थे। लेकिन जब उसे ये महसूस हुआ कि उसका पति उसे धोखा देकर छोड़ने जा रहा है, तो गुस्से में आकर उसने 7000 डॉलर रकम के नोट निगल लिए। बाद में डॉक्‍टरों ने ऑपरेशन कर महिला के पेट से करीब 100 बंडल निकाले।

No more articles