ये हाथी करता है इंसानों की तरह बात। क्यों हैरान हो गए ना आप? लेकिन ये सच है आज तक सिर्फ तोता ही इंसानों की तरह बात कर सकता था लेकिन अब हथियों ने भी इंसानों की तरह बोलना सीख लिया है। यह इंसानों की तरह ही गुड बोलता है और अपने ट्रेनर के साथ बात करता है।

असल में ये एक ऐसा हाथी है जो की सामान्य लोगों की तरह बोल सकता है और इसका यही गुण इस हाथी को अन्य हाथियों से खास बनाता है, आइये जानते हैं इसके बारे में।
ये साउथ कोरिया का एक एशियाई हाथी है, इसका नाम “कौशिक” है। इस हाथी की खासियत ये है कि यह हाथी अपनी सूंड को अपने मुंह में दबा कर आम लोगों के जैसे ही कुछ शब्द बोल सकता है। यह हाथी फिलहाल हैलो, गुड और नो जैसे अंग्रेजी के शब्द आसानी से बोल लेता है और इसी कारण इस हाथी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहें हैं।

हाथी एक बहुत ही सीधा-साधा जानवर होता है। वो अक्सर अपनी धुन में रहता है। हथियों को इंसानों के साथ रहना बहुत पसंद होता है। हाथी हमेशा से ही इंसानों के साथ रहते आए हैं वो कई चीजों में इंसानों की मददगार भी रहे हैं। आपने कई हथियों को देखा होगा कई बार उन्हे करतब करते हुए भी देखा होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसे हाथी के बारे में बता रहें हैं जो की सामान्य हाथियों से कहीं अलग है।

इसे भी पढ़िये- हाथी के इस बच्चे को है लड़कियों पर क्रश, देखिए वीडियो

1 2
No more articles