राजस्थान पुलिस ने एक कार में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के मुताबिक जब इन्हें पकड़ा गया तो ये संदिग्ध हालत में पाये गए। मामला राजस्थान के पुष्कर का है। पुलिस ने 4 लड़कियों को 3 लड़कों के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा है।
गिरफ्तार की गई लड़कियों में एक दिल्ली की रहने वाली है। जबकि दो लड़कियां पश्चिम बंगाल की हैं। इनके अलावा एक लड़की नागौर के परबतसर की है। दो युवक पुष्कर के हैं। इनमें एक अधेड़ व्यक्ति है वो भी परबतसर का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस से पूछताछ में लड़कियां यह नहीं बता पाई हैं कि इन लड़कों से उनके क्या संबंध हैं।
पुलिस के मुताबिक चारों लड़कियों को होटलों में सप्लाई करने के लिए लाया गया था। पुलिस ने सातों को गिरफ्तार कर उनकी दोनों कार जब्त कर ली है। बूढ़ा पुष्कर बाईपास मार्ग पर खड़ी इन दोनों लग्जरी कारों की तलाशी के दौरान आरोपियों से पूछताछ की गई। इनमें से एक भी पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई।
No more articles