दुनिया के हर एक हिस्से से कोई न कोई प्राचीन परंपराएं जुड़ी हुई हैं जो कि आज भी ज़िंदा है। इन परंपराओं के अपने रीती रिवाज़ है, लेकिन एक परंपरा के बारे में जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे, क्योंकि यहां लोग अपने परिजनों की मौत के बाद उनकी अस्थियों का सूप बनाकर पी जाते हैं।

सूप

ब्राजील और वेनेजुएला के आदिवासी समुदाय के लोग आज भी दुनिया से कटे हुए हैं। यहां आज भी लोग पारंपरिक तरह से अपने रीति-रिवाजों को निभाते है। यहां जब भी किसी परिजन की मौत होती है तो लोग उन्हें जलाकर उनका अंतिम संस्कार करते हैं। मृत रिश्तेदार के शरीर के जल जाने के बाद ये लोग बची हुई अस्थियां और राख को इकट्ठा कर लेते हैं। परिवार के सभी लोग इस दौरान साथ ही होते हैं।

ये लोग ऐसा करने से अपनों के प्रति जुड़ाव और प्यार महसूस करते हैं। रिश्तेदार की अस्थियां और राख को ये सब मिलकर खाते हैं। इसके लिए वह केले के सूप का इस्तेमाल करते हैं। यहां अस्थियों को सूप की तरह भी पिया जाता है।

No more articles