खबर हैरान करने वाली तो है लेकिन सच है ये लड़की पांच साल की उम्र में मां बन गई, हालांकि इस उम्र में बच्चे खेलते कूदते हैं लेकिन इस उम्र में ये नन्ही बच्ची मां बन गई। ये खबर ब्रिटेन की है जहां हाई स्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की 12 साल की उम्र में मां बनी है।

यह लड़की को ब्रिटेन की सबसे कम उम्र की मां का दर्ज़ा मिला है। बात विश्व स्तर पर करें तो यह खिताब पेरू (Peru) की लीना मदीना (Lina Medina) के नाम दर्ज़ है, जो मात्र पांच वर्ष सात महीने में एक स्वस्थ बच्चे की मां बन गई थी। यह केस चिकित्सा विज्ञान के लिए एक अबूझ पहेली बनकर रह गया जो अपने तमाम तर्कों के बाबजूद भी यह नहीं बता पाए कि आखिर कैसे 5 साल की एक बच्ची मां बन गई। लीना मात्र पांच साल की थी तब उसके पेट का आकार बढ़ने लगा जिससे उसके माता-पिता परेशान हो गए। जब पेट का आकार बढ़ता ही गया तो वो लीना को एक डॉक्टर के पास ले गए।

डॉक्टर उसके परीक्षण के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि वो सात माह की गर्भवती थी। लेकिन ये कैसे हुआ ये सब नहीं पता चल पाया। लीना की कहानी विस्तार से उस समय के मेडिकल जर्नल में प्रकाशित हुई थी जिसके अनुसार लीना को मात्र ढाई साल की उम्र से ही पीरियड आने शुरू हो गए थे। उसके सेक्स अॉर्गन 4 साल की उम्र तक बेहतर विकसित हो गए थे।
लीना ने कभी भी अपने बच्चे के पिता का नाम और उन परिस्थितियों जिनमें वो गर्भवती हुई का खुलासा नहीं किया। उसे इतनी कम उम्र में ज्ञान भी नहीं रहा होगा। मामले की समीक्षा में छपे एक 1955 लेख के अनुसार, “कुछ गांवों में जिनमे से लीना का गांव भी एक था अक्सर उत्सव मनाये जाते थे और इन उत्सवों के अंत में सामूहिक तौर पर यौन संबंध बनाये जाते थे और इस दौरान बहुत सी लड़कियों के साथ बलात्कार भी किया जाता था, हो सकता है ऐसे ही किसी उत्सव में लीना के साथ भी शारीरिक सम्बन्ध बने हों। लेकिन आज तक दुनिया के इतिहास में ये बात एक पहेली बनी हुई है जहां 5 साल की नन्ही बच्ची मां बन गई।

No more articles