आपने अब तक तो यह बहुत सुना होगा की किसी पेड़ पर कोई पैसे नही उगते है लेकिन अब आपको यह जानकर बड़ी हैरानी होगी कि पैसे पेड़ पर भी उग सकते हैं। एक पेड़ ऐसा है जिस पर एक देश के नहीं बल्कि कई देशों के पैसे भी लगे हुए हैं। ब्रिटेन के स्कॉटिश हाईलैंड के पीक डिस्ट्रिक्ट पॉरेस्ट में एक ऐसा ही पेड़ है, जिस पर सिक्के लगे हैं। पेड़ के तने, तनों के बीच के हिस्से में भी अलग-अलग देशों के सिक्के लगे हैं।

इसे भी पढ़िए- उसे गर्मियों में लगती है ठंड, सर्दियों में सोता है बर्फ पर, बाप रे बाप

पेड़
आपको बता दें कि पैसों से लदा ये पेड़ 1700 साल पुराना है। पेड़ की कोई भी जगह ऐसी नहीं बची, जहां सिक्के न लगे हो। इस पेड़ को लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं कोई कहता है कि इस पेड़ पर भूतों का वास है, तो कोई कहता है कि ईश्वर का वास है। क्रिसमस पर लोग यहां गिफ्ट और सिक्के लेकर जाते हैं, लोगों का कहना है कि ऐसा करने से इंसान अपने जीवन में और तरक्की करता है।

इसे भी पढ़िए- कुत्ते के प्यार में दीवानी हुई लड़की ने पार की सारी हदें!

यही वजह है कि इस पेड़ पर अलग अलग करेंसी के सिक्के लगे हुए हैं। माना जाता है कि अगर कोई प्रेमी जोड़ा यहां आकर सिक्के लगाए तो उसका रिश्ता कई सालों तक खुशी-खुशी चलता रहता है। जिस कारण इस पेड़ पर सिक्के लगाने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं।

No more articles