अमेरिका के फ्लोरिडा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। जिसमें एक लड़की ने जिससे शादी की वो उस लड़की का सगा दादा निकला। दरअसल, 24 वर्षीय युवती ने 68 वर्षीय एक रईस बुजुर्ग से शादी की थी। और दोनों की अपनी जिंदगी खुशहाल से गुजार रहे थे। शादी के तीन महीने बाद एक दिन अचानक युवती अपने पति की पुरानी तस्वीरें एल्बम में देख रही थी। तभी उसकी नजर एक पुरानी फोटो पर पड़ी जिसे देख कर वो हैरान रह गई। उन तस्वीरों में पति और पहली पत्नी के बच्चों की भी फोटो थी। उसमें उसके पिता भी शामिल थे। पूछने पर पता चला कि वो बुजुर्ग पति के पहली पत्नी का बेटा है। तब उसे मालूम हुआ जिस शख्स से उसने शादी की थी वो उसका सगा दादा था। लेकिन इस सच्चाई को जानने के बाद भी उसने अपने पति का साथ न छोड़ने का फैसला लिया है।

1 2
No more articles