कोर्ट कचहरी में वकीलों का काम लोगों के मुकदमें हल करवाना होता है लेकिन अमृतसर में एक सरकारी वकील महिला ने प्यार में धोखा मिलने पर सलफ़ास की गोलियां खाकर अपनी जान दे दी।

दरअसल जिला कचहरी में कार्यरत  महिला सहायक अटार्नी को एक वकील से प्यार हो गया। दोनों के बीच यह सिलसिला करीब डेढ़ साल चला। डेढ़ साल बाद महिला वकील ने शादी करने को कहा तो लड़के ने बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बना लिए। बाद में प्रेमी शादी करने से साफ मुकर गया। प्यार में मिले इस धोखे के झटके को प्रेमिका सहन न कर सकी और जहर खाकर जान दे दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान प्रदीप कौर ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में छेहरटा पुलिस ने बटाला की अदालत में सरकारी वकील यादविंदर सिंह उर्फ सोनी के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

1 2 3
No more articles