क्या कभी आपने ऐसा सुना है कि किसी को इतनी भूख लगती हो की वो अपने आपको भी खा जाता हो शायद नहीं, लेकिन दुनिया में एक ऐसा बच्चा भी है जिसे भूख लगने पर वह अपने आपको भी खा जाता है। आप को बता दें कि जिसका नाम गीजर बक्सटन है और उसकी उम्र तीन साल है। इसके ऊपर 24 घंटे पहरा रहता है। उसकी शैतानी को लेकर नहीं बल्कि उसकी बीमारी के लिए। डॉक्टर्स को लगता है यदि उसे अकेला छोड़ दिया तो हो सकता है कि वह खुद को ही खा जाए।

गीजर

दरअसल गीजर प्रेडर-विली सिंड्रोम से पीड़ित है। यह एक तरह की जेनेटिक गड़बड़ी है जिसकी वजह से व्यक्ति को पूरे समय भूख लगती रहती है। और इस हद तक कि यदि कुछ खाने को न मिले तो वह खुद को खाना शुरू कर देता है। इससे मौत भी हो सकती है। उसके मां मिशेल और पापा क्रेग रसोई की अलमारियों पर ताला लगाकर रखते हैं साथ ही हर हफ्ते उसे शॉपिंग पर ले जाते हैं जिस पर लगभग 20371 रुपये खर्चा होता है। लेकिन उसे व्यस्त रखने और खाने से उसका ध्यान हटाने का यही एक तरीका है। जब गीजर तीन सप्ताह का था तब डॉक्टर्स ने पाया था कि वह और बच्चों जैसा सक्रिय नहीं है साथ ही भावशून्य भी। तभी इस बीमारी का पता चला।

उनके माता-पिता बताते है कि कई बार तो गीजर खाने लिए के देर तक रोता है, हम उसका ध्यान बंटाते हैं और बहलाते हैं। लेकिन उसे समझाना मुश्किल होता है कि इतनी कम उम्र में इतना ज्यादा खाना उसके लिए ठीक नहीं है। उसके इलाज पर 4 लाख से ज्यादा खर्च हो चुके हैं। इस तरह के मामले ब्रिटेन में 15 हजार में से एक बच्चे में देखने को मिलते हैं।

No more articles