हुआ चमत्कार गाय ने एक साथ दिया तीन

हुआ चमत्कार गाय ने एक साथ दिया तीन बछड़ों को जन्म । आपने अभी तक किसी महिला को तो एक साथ दो या तीन बच्चों को जन्म देने की बात सुनी और देखी होगी। मगर किसी पशु द्वारा एक साथ 3 बच्चों को जन्म देने के बारे में सुना है नही न तो आइए आज हम आपको बताते है। बिहार के पूर्वी चंपारण में एक गाय चर्चा का विषय बनी हुई है. जिले के आदापुर प्रखंड के भवनरी गांव में एक गाय ने एक साथ तीन बछड़ों को जन्म दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में गाय की चर्चा जोरों पर है।

मंगलवार को जब गाय ने एक साथ तीन बछड़ों को जन्म दिया तो लोगों को काफी आश्चर्य हुआ, गाय के तीनों बछड़े स्वस्थ हैं। गाय के मालिक चंद्रिका साह ने बताया कि इससे पहले यह गाय दो बार एक-एक बछड़े को जन्म दे चुकी है। गाय जर्सी का नस्ल की है, गाय भी भरपूर दूध दे रही है। किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है।

1 2
No more articles