घर वाले नहीं माने तो प्रेमी जोड़े ने किया कांड, बोला अब तो मानोगे , समस्तीपुर में एक प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर दलसिंहसराय के मां वैष्णवी मनोकामना मंदिर में शादी रचा ली। शनिवार की शाम प्रेमी जोड़े की शादी देखने लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

हालांकि स्थानीय लोगों ने इस शादी का विरोध भी किया। जबकि कुछ लोगों ने शादी में मदद भी की। जिसमें महिलाओं ने अहम भूमिका निभाई। हालांकि प्रेमी जोड़े ने अपना नाम तो नहीं बताया लेकिन यह बताया कि वे विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र का रहने वाले हैं और कई वर्षों से एक दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन माता-पिता ने उनलोगों की बात नहीं मानी, जिसके कारण उन्हें घर से भागना पड़ा और मजबूरी में मंदिर में शादी करनी पड़ी।

1 2
No more articles