जहां एक तरफ आजकल के बुजुर्ग लोग लड़के और लड़कियों के लिव इन रिलेशनशिप को तिरछी नज़रों से देखते हैं वहीं एक ऐसा जोड़ा भी है जिसने एकनहीन दो नहीं बल्कि पूरे 50 साल लिव इन रिलेशनशिप में बिता दिये। इतना ही नहीं 80 साल के हो चुके इस कपल ने आखिरकार शादी भी कर डाली। दरअसल 75 वर्षीय हरिया और 80 वर्षीय सुख कुशवाह ने 50 साल पहले एक दूसरे के साथ लिव इन में रहना स्‍वीकार किया था। दोनों एक दूसरे से बेहद प्‍यार करते थे लेकिन उस दौर में प्रेम विवाह आम नहीं था और उनके परिवार दोनों की शादी कराने के लिए तैयार नहीं थे।

आखिरकार दोनों बिना शादी के साथ रहने लगे। मध्‍यप्रदेश के पाइतपुरा में रहने वाले इस जोड़े 50 साल के लिव इन रिलेशन में चार बच्‍चे हुए दो बेटे और दो बेटियां। ये बेहद खुशहाल परिवार था। इसके बावजूद हरिया खुश नहीं थे कुछ बेचैनी थी और उसका इलाज उन्‍हें शादी में ही नजर आ रहा था। आखिर 50 साल के रिश्‍ते के बाद ऐसा क्‍या हुआ कि उन्‍हें बंधना पड़ा शादी के बंधन में।

उम्र के इस पड़ाव पर आ कर सुख को लगने लगा कि अब जीवन का अंतिम दौर आ गया है। उन्‍हें लगा कि मृत्‍यु के पश्‍चात उन्‍हें और उनकी पत्‍नी को मोक्ष की प्राप्‍ति कैसे होगी। ऐसा इसलिए था क्‍योंकि उन्‍होंने विधिवत विवाह नहीं किया था और हिंदु मान्‍यताओं के अनुसार ऐसे जोड़ों को मोक्ष नहीं मिलता। मोक्ष की चाह में आखिर उन्‍होंने बीते 30 जून 2017 को शादी कर ली। उनका बच्‍चे भी इस फैसले से बेहद प्रसन्‍न थे और सबने मिल कर इस शादी का आयोजन धूमधाम से किया। शादी के फंक्‍शन में इन दोनों के एक पोते और नौ पोतियों ने जम कर डांस और मस्‍ती की।

No more articles