सांप का नाम सुनते ही किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ऐसे में सोचिए अगर सामने आजाए सांप तो आप क्या करेंगे। यकीनन आपके तोते उड़ जाएंगे। पोर्च में गाड़ी पार्क करते समय अयोध्या नगर ग्रीन सिटी के भारद्वाज ने बुधवार रात देखा कुछ रेंग कर दीवार की ओट में आ गया है। उन्होंने तत्काल क्षेत्र के सर्प विशेषज्ञ जफर को फोन लगाया वे आधे घंटे में पहुंचे और कोबरा को पकड़ कर अपने साथ ले गये। बाद में परिवार के सदस्यों ने आसपास रोशनी कर नजरें दौड़ाईं तो एक-एक करके चार कोबरा सांप घर के पोर्च में नजर आए।

पूरा परिवार दहशत में जागकर इन पर नजर रख रहा था। इस बीच जफर को फोन कर दिया गया था। वे रात दो बजे फिर आए और चारों सांपों को अपने साथ ले गए। हालांकि भारद्वाज परिवार की बैचेनी सुबह तक बनी रही।

इसी तरह अवधपुरी आधारशिला निवासी आरबी द्विवेदी के घर गुस्र्वार सुबह 6 बजे हॉकर ने चार फीट लंबा रंगीन ट्रिंकेट सांप देखा। उसने आवाज लगाकर द्विवेदी जी को जगाया। उन्होंने भी सर्प विशेषज्ञ जफर को फोनकर बुलाया। वह सांप पकड़ कर ले गया। इसके बाद फिर उन्हें एक और सांप दिखा। द्विवेदी ने फिर जफर को बुलाकर सांप पकड़वाया। जफर ने बताया कि ये दोनों ट्रिंकेट सांप का जोड़ा था।

यह सांप मप्र में पाए जाने वाले सांपो में सबसे सुंदर और शांत स्वभाव का सांप है, लेकिन इसकी जानकारी के अभाव में लोग इसे मार डालते हैं। जबकि यह विषहीन होता है और गिलहरी के रंग और धारियां होने की वजह से कुछ जगह पर इसे गिलहरिया सांप भी कहा जाता है।

No more articles