शादी के पल को खास बनाने के लिए हर कोई क्या कुछ नहीं करता है। इसके लिए कपल क्या कुछ नहीं करते अलग अलग लोकेशन पर जाते हैं महंगे फोटोशूट करते हैं , कई तो पानी में जंप लगाते हुए फोटो से लेकर हवा की सैर करते हुए भी फोटोज क्लिक करवाते हैं, लेकिन एक नया मामला आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया जिसमें चीनी दुल्हन ने अपनी जान की परवाह किए बिना एक भयावह कारनामे को अंजाम दे रही है।

एक परफेक्ट फोटो के लिए कोई दुल्हन ने अपने कपड़ों में आग तक लगाने को तैयार हो गई। यह न सिर्फ भयावह था साथ ही खतरनाक भी था। इस फोटो को खींचने के दौरान एक वीडियो भी बनाया गया।

इन दिनों यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। एक आदमी आता है और दुल्हन के कपड़ों में आग लगाकर खुद रफूचक्कर हो जाता है। लेकिन इसके बावजूद भी दुल्हन शांति से फोटोज के लिए पोज दे रही होती है।

No more articles