बिहार में एक अनोखी शादी देखने को मिली है। इस शादी को हम इसलिए अनोखी कह रहे है क्योंकि ये शादी किसी बड़े होटल या करोड़ों रुपए खर्च करके नहीं हुई। यह शादी इसलिए अनोखी है क्योंकि यह शादी एक अस्पताल में हुई।

यह शादी बीते शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में हुई। दरअसल, लाल जी कुमार नाम के युवक की शादी पिछले महीने सीमा कुमारी नाम की लड़की से तय हुई थी। शादी रविवार के दिन यानी 5 मार्च को होनी थी। मगर 1 मार्च को एक सड़क दुर्घटना में लालजी कुमार बुरी तरीके से घायल हो गए और उनका दांया पैर भी टूट गया। इस दुर्घटना के बाद उनको एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

1 2
No more articles