इंसान के दिमाग की सनक जब हद से बाहर हो जाए तो वह हैवान बनने में समय नहीं लगाता।  इसी हैवानियत ने एक लड़की की पूरी जिंदगी बर्बाद कर दी। लड़की के प्रेमी ने उसकी अश्लील वीडियो बना कर लड़के के होने वाले पति को फोन पर भेज दी जिसके चलते लड़के ने शादी तोड़ दी है। हालांकि लड़की ने इस वीडियो को फेक बताते हुए प्रेमी पर छवि खराब करने का आरोप लगाया है।
मामला झांसी से सटे हमीरपुर जिले  का है जहां एक प्राइवेट स्कूल में टीचर के पद पर कार्यरत लड़की की 3 फरवरी को शादी होनी थी। बताया जा रहा है ब्‍वॉयफ्रेंड नहीं चाहता था कि उसकी शादी किसी दूसरे लड़के से हो। इसलिए उसने लड़की के साथ बिताए इंटीमेट पलों को सोशल मीडि‍या पर वायरल कर दिया। यही नहीं उसने ये वीडि‍यो लड़की के होने वाले पति के मोबाइल पर भी सेंड कर दिया। किसी दूसरे शख्‍स के साथ फिजिकल रिलेशन बनाते देख मंगेतर ने फोन पर ही शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की डिप्रेशन में आ गई और सुसाइड करने की कोशि‍श की।
1 2
No more articles