9वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार , जिला मुख्यालय नारायणपुर में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और उसका वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। बहन को छोड़कर घर लौट रही 14 साल की छात्रा को बदमाश अगवा कर एक मकान में ले गए। फिर 3 नाबालिग समेत 7 आरोपियों ने सामूहिक अनाचार किया। परिजन की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध अपहरण, अनाचार समेत लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। सोमवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पीड़िता कक्षा नौवीं की छात्रा है। वह रविवार दोपहर 2 बजे बड़ी बहन को उसकी सहेली के घर छोड़कर लौट रही थी। रास्ते में दिनेश नेताम व अजय कोर्राम ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती पास के मकान में ले गए। वहां लुदर सिंह, धनेश कश्यप समेत 3 नाबालिग पहले से मौजूद थे। सभी ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। मोबाइल पर वीडियो भी बनाया। इसके बाद आरोपी भाग गए।

No more articles