पूरी दुनिया में सनकी लोगों की कोई कमी नहीं है। कोई पहाड़ों से कूद जाता है तो कोई रस्सी के सहारे हजारों मीटर ऊंचाई पर इमारतों को पार कर जाता है। ऐसा ही सनकी भरा एक वीडियो आज हम आपको दिखाने वाले हैं जिसमें एक सनकी लड़का गगनचुंबी इमारतों पर अपने हॉवरबोर्ड पर स्टंट करता दिखाई दे रहा है। अलेक नाम का यह शख्‍स जिस तरह से करतब दिखाता है उसे ट्राई करना तो दूर सोचने भर से ही प्राण हलक में आजाते हैं। इसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब तेज़ी से वायरल हो रहा है और धमाल मचा रहा है। 

इस वीडियो में अलेक नाम का ये शख्‍स एक बहुमंजिली इमारत की छत की मुंडेर पर खड़ा हो कर हॉवरबोर्ड से स्‍टंट करता दिखाई दे रहा है। ये शख्‍स स्‍टंट शुरू करने के पहले अपनी ही शर्ट से मुंडेर को साफ करता है, और फिर सेल्‍फी स्‍टिक से इमारत की ऊंचाई भी दिखाता है। इस मुंडेर पर वो फुटबॉल खेलता है और हॉवरबोर्ड पर बैकफ्लिप भी मारता है। इस वीडियो अब तक 1,115,431 लोग देख चुके हैं।  

No more articles