16 साल से बंद थी इस आदमी की आंखे जिसके लिए डॉक्टरों ने अपनाया ऐसा रास्ता जिसको जानकर आपको यकीन नहीं होगा क्योंकि डॉक्टरो ने मरीज की आंखे ठीक करने के लिए ऐसा कारनामा किया है की यकीन करना मुश्किल हो जाता है।

72 साल के बुजुर्ग ने अपनी आंखों की रोशनी मोतियाबिंद होने की वजह से करीब 16 साल पहले खो दी थी। उसको जरा भी आस नहीं थी कि उसकी आंखें वापस आएंगी। उस बुजुर्ग को अपनी आंखें तो मिलीं लेकिन उसके बाद जो हुआ वो दर्दनाक है।

उस 72 साल के बुजुर्ग का नाम जॉन लंग्स है। उसकी आंखें की सर्जरी हुई जिसका नाम ‘अॉस्टियो ओडेंटो प्रोस्थेसिस’ है। इस सर्जरी के बाद जॉन ने अपनी पत्नी को 16 सालों बाद देखा। उनकी ये सर्जरी 4 भागों में चली। इस सर्जरी के बारे में जानकर आपको भी हैरानी होगी।

दरअसल उसकी सर्जरी के लिए पहले लेंस को उसके दांतों में लगाया गया और फिर दांत को निकालकर लेंस को आंखों में लगाया गया। जिसके बाद 16 साल के लंबे इंतेजार के बाद जॉन ने जब आंखें खोली तो सबसे पहले अपनी पत्नी को देखा और खुशी से रोने लगे। उनका कहना था कि ‘तुम आज भी सुंदर हो जैसे पहले थी’…

लेंस को पहले दांतों में इसलिए प्लेस किया गया ताकि लेंस को ब्लड सप्लाई मिल सके। डॉक्टरों का कहना है कि अब जॉन की आंखों की रोशनी वापस आ चुकी है और वो आज बेहद खुश हैं।

No more articles