इस बच्चे को ऐसी भयानक एलर्जी है जिससे एक मात्र खाने को सूंघ ले तो भी बेहोश हो जाता है। ये ना तो कुछ खा सकता है ना ही बाहर जा सकता है ना नहीं घर में ही किसी से बात कर सकता है ना ही उनके साथ बैठ सकता है।

6 साल के इस बच्चे का नाम ‘क्रिश’ है। जिसके लिए खाना सूंघना भी घातक बन चुका है। खाने में वो सिर्फ फल और चावल ही खा पाता है। उसके पेरेंट्स के लिए ये बातें चिंताजनक बन चुकी है। आलू से बनी चीजें ही वो शौक से खाता है। यही नहीं उसे भीड़ वाली जगहों पर जाने से भी डर लगता है। भीड़ में उसके शरीर का इम्यून सिस्टम काम करना बंद कर देता है। कई दिनों तक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि वो सिर्फ सेब, लीची और और चावल सा बनी चीजों को ही खा सकता है।

डॉक्टरों ने कहा कि इस तरह की दुर्लभ बीमारी को इओसिनोफिलिक रोग कहते हैं। जिसमें रोगी के शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं (WBC) की मात्रा बढ़ जाती है। और पेसेंट को हर एक चीज से प्राबल्म होती है।

क्रिश को अपने घर में भी मास्क लगा कर रहना पड़ता है। उसकी ऐसा हालत इसलिए हुई है कि उसके शरीर में कई तरह की सेल्स बनती जा रही हैं। उसके आंत और पेट में कई तरह के बैक्टीरिया प्रोड्यूस होते हैं जिसके चलते उसे हर चीज से एलर्जी है। फिलहाल क्रिश का इलाज अभी भी चल रहा है। उसकी मां ने फेसबुक पर ये सारी बातें शेयर की और लिखा कि ‘मैं अपने बच्चे की मुस्कान देखने के लिए तरस गई हूं उम्मीद करती हूं कि मेरा बच्चा जल्दी ठीक हो जाए’ फिलहाल क्रिश की हालत ठीक नहीं है उसे हर वक्त बड़ी ही सावधानी के साथ रहना पड़ता है।

No more articles