इन दिनों युवाओं में नशे के रूप में नई चीजों को इस्तेमाल करने का चलन बढ़ गया है। लेकिन किसी को  ये करना इतना महंगा पड़ गया की उसकी जान पर बन आई। 30 साल का ये शख्स अपने दोस्तों के साथ पब में गया और वहां उसने ड्रिंक के साथ लिक्विड नाइट्रोजन पिया और इसके बाद वह सीधे अस्पताल ही पहुंचा।

दरअसल यह बिजनसमैन गुड़गांव के एक पब में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। पार्टी में प्रसाद ने लेटेस्ट लिक्विड नाइट्रोजन वाला कॉकटेल ऑर्डर किया, जिसे पीने से इस शख्स के पेट में सुराक हो गया।

आपको बता दें, ड्रिंक में लिक्विड नाइट्रोजन इसलिए इस्तेमाल किया जाता है ताकि उसे तुरंत फ्रीज किया जा सके। दरअसल, ड्रिंक लेने के कुछ देर बाद ही सुमित को बेचैनी महसूस होने लगी। अस्पताल पहुंचने तक प्रसाद की हालत और खराब हो गई और उसका पेट फूल गया। प्रसाद के खून के जांच से पता लगा कि उनके शरीर में ऐसिड का लेवल बहुत ज्यादा बढ़ गया था।

कोलंबिया एशिया अस्पताल के सर्जन डॉक्टर अमित गोस्वामी के मुताबिक जब अमुक शख्स को अस्पताल लाया गया, तो पल्स रेट बढ़ा हुआ था और ब्लड प्रेशर लो था। सीटी स्कैन जांच के बाद पता चला कि पेट का निचला हिस्सा फट गया है। हमने सर्जरी कर पहले इंटस्टाइन निकाली और फिर पेट के निचले हिस्से को काटकर बाहर किया। इस तरह पेट के करीब 45 पर्सेंट हिस्से को सर्जरी के जरिए बाहर निकालना पड़ा। यह वाकया 13 अप्रैल को हुआ।

डॉक्टर गोस्वामी के मुताबिक इस तरह के छेद आमतौर पर टांकों से सही हो जाता हैं, लेकिन इस मामले में डॉक्टरों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ी क्योंकि छेद के आसपास के टिशू भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। सर्जिकल टीम ने प्रसाद के पेट के निचले हिस्से को हटाने और बाकी हिस्से को छोटी आंत से कृत्रिम तरीके से जोड़ने का फैसला किया। सर्जरी के बाद मरीज को 3 दिन तक वेंटिलेटर पर रखा गया था।

डॉक्टरों के मुताबिक शख्स के पेट में इस छेद की सबसे बड़ी वजह लिक्विड नाइट्रोजन ही थी। यह बेहद खतरनाक होता है। यह अंटार्कटिका की ठंडी रातों से भी ज्यादा ठंडा होता है और मानव शरीर के टिशूज को तुरंत क्षतिग्रस्त कर देता है। इसके अलावा जब लिक्विड नाइट्रोजन लिक्विवड से गैस में बदलता है तो यह 500 गुना ज्यादा फैल जाता है और यह पेट में फट भी सकता है।

No more articles