घर में कलह के तंग लाकर हेडकांस्टेबल ने खुद को मारी गोली

घर में कलह के तंग लाकर हेडकांस्टेबल ने खुद को मारी गोली , दिल्ली के  न्यू उस्मानपुर इलाके का है। यहां दीवाली की रात शराब पीकर घर पहुंचे एक कांस्टेबल को जब पत्नी ने टोका तो गुस्साए हैड कांस्टेबल ने अपने को सर्विस रिवाल्वर से गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ये गोली उसने अपनी पत्नी और 11 वर्ष के बेटे के सामने मारी। मृतक हैड कांस्टेबल का नाम ज्ञानेंद्र राठी है और वह लोधी कॉलोनी के स्पेशल सेल में कार्यरत था। मृतक कांस्टेबल के पिता रिटायर्ड दिल्ली पुलिस कर्मी और भाई दिल्ली पुलिस में ही कार्यरत है।

पुलिस ने सर्विस पिस्टल कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला कि है घटना के समय हेडकांस्टेबल शराब के नशे में था। पुलिस के मुताबिक, ज्ञानेंद्र राठी (38) परिवार के साथ ब्रह्मपुरी गली नंबर-10 में रहता था।

1 2
No more articles