अपने विवादस्पद भाषणों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली हिन्दुत्व की नेता प्राची साध्वी एक बार फिर अपने एक भड़काऊ भाषण की वजह से चर्चा में आ गयी हैं। बृहस्पतिवार को हरिद्वार स्थित अपने आश्रम से एक मीडिया कर्मी से साक्षात के दौरान प्राची ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सऊदी अरब जाकर इस्लामिक उपदेशक ज़ाकिर नाइक का सर काट के भारत के सबसे ऊंचे पेड़ पर टांग दे तो वो उसे 50 लाख रुपए नगद देंगी।

प्राची ने कहा कि ज़ाकिर धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं और देश में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। प्राची ने ये भी कहा कि ज़ाकिर नाइक के तार पिछले दिनो बांग्लादेश में हुए आतंकवादी हमले से जुड़े हुए हैं। साध्वी ने बांग्लादेश में मारी गयी भारतीय लड़की तरिशी जैन का ज़िक्र करते हुए कहा कि ज़ाकिर नाइक को किसी भी हाल में माफ नहीं किया जा सकता।

ज़ाकिर नाइक के अलावा प्राची ने कुछ और लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई किए जाने और देश में चल रहे मदरसों की सख्ती से जांच किए जाने की बात कही। प्राची ने कहा कि उन्हें 2-3 दिन से कुछ विदेशी नंबरों से कॉल आ रहे हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।

No more articles