थाने में महिला चौकी इंचार्ज और दरोगा के बीच हुई मारपीट

थाने में महिला

इसी बात को लेकर दरोगा महेंद्र सिंह यादव ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने उनको कई थप्पड़ जड़ दिए। महिला दरोगा ने जैसे ही मामले की सूचना एसएसपी को दी, उन्होंने एसपी सिटी को मामला देखने को कहा। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एसपी सिटी ने महिला दरोगा को बुलाकर उनका पक्ष जाना और आला अफसरों को जानकारी दी। एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि मामले की जांच सीओ सैकेण्ड स्नेहलता को दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में आगे कार्रवाई होगी।

उधर सुभाषनगर थाने में तैनात दरोगा महेंद्र सिंह यादव को 8 दिन बाद ही रिटायर होना है। उनका कहना है कि महिला दरोगा ने ही पहले उनको अपशब्द कहा और उसके बाद हाथापाई करने लगी। उन्होंने महिला दरोगा पर कुर्सी खींचकर मारने का आरोप लगाया है।

1 2
No more articles