शताब्दी ट्रेन के खाने में मिला प्लास्टिक, रेलवे ने कैटरर पर लगाया एक लाख जुर्माना। रेलवे जहां एक तरफ यात्रियों को हर संभव सुविधाएं मुहैया कराने की कवायद कर रहा है वहीं कुछ घटनाएं भारतीय रेलवे की किरकिरी कर रही हैं। हाल ही में शताब्दी के एक यात्री के खाने में प्लास्टिक मिलने का मामला सामने आया है। हालांकि रेल यात्री के खाने में प्लास्टिक मिलने के मामले में रेलवे ने केटरर पर एक लाख रुपए का जुर्माना ठोका है। यात्री कालका शताब्दी (12046) से दिल्ली से कालका के लिए सफर कर रही थी।

रेल मंत्री को ट्वीट कर इसकी शिकायत भी की है। इस मामले में रेलवे मंत्रालय ने खाना परोसने वाले कैटरर पर एक लाख रुपए का जुर्माना ठोका है। घटना 5 सितंबर शाम की है। इस ट्रेन में विनोद चड्डा नाम की महिला यात्री यात्रा कर रही थी। उसके पास जब खाने की थाली आई तो उसकी रोटी में प्लास्टिक का टुकड़ा मिला। महिला यात्री ने इसकी शिकायत ट्रेन के कैटरिंग इंचार्ज को करने के साथ ट्विटर पर इसकी शिकायत की।

आगे पढिए-

1 2
No more articles