वो अपनी गर्लफ्रैंड से जो चाहता था, उसने हर शहर में किया उसके साथ वही काम , इंदौर में पहले दोस्ती हुई, फिर शादी का वादा। जब लड़की को लेकर युवक अपने घर गया तो घरवालों ने शादी तो दूर, घर से ही भगा दिया। ज्यादा मिन्नतें की तो गुस्साए परिजन ने दोनों की पिटाई कर दी। इस पर लड़का युवती को सड़क पर छोड़कर भाग निकला।

इंदौर से तीन दिन पहले गायब हुई लड़की बुधवार सुबह लसूड़िया थाने पहुंची। उसने आरोप लगाया कि एक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी और परिवार के कारण उसने उसका साथ छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार मूलतः होशंगाबाद में रहने वाले राहुल साहू का क्षेत्र में ही रहने वाली लड़की से संपर्क हुआ था। आरोपी भी इसी क्षेत्र में रहता है और मोबाइल टॉवर लगाने का काम करता है। दोस्ती के बाद उसने लड़की से शादी की बात कही। सोमवार को वह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

वह महू, खंडवा, सनावद और इटारसी होते हुए होशंगाबाद पहुंचा। इस दौरान उसने लड़की से संबंध भी बनाए। वह युवती को अपने घर लेकर पहुंचा तो परिवार ने विवाद शुरू कर दिया। उन्होंने दोनों को पीटा और घर से बाहर निकाल दिया। इधर, बेटी को ढूंढ रहे परिवार को लड़की ने फोन करके होशंगाबाद में होने की सूचना दी तो वे उसे लेने पहुंचे। फिर थाने पर राहुल के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।

 

No more articles