पत्नी ने बंद कमरे में किया ऐसा कारनामा कि ससुराल वालों के होश उड़ गए , प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय नगर पंचायत सुल्तानपुर मोहल्ले में गुरुवार की रात एक विवाहिता ने अंदर से कमरा बंद कर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे निकाला। उसे आननफानन में सीएससी कुंडा ले जाया गया वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

करीब ढाई माह पूर्व पति दिनेश सौम्या की बात मान कर परिवार के अन्य सदस्यों से अलग होकर रहने लगा था। दिनेश का अपने परिवार में आना जाना बना रहा। यह सौम्या को पसंद नहीं था। करीब 15 दिन पूर्व माता-पिता व भाइयों के कहने पर दिनेश घर पर मांस लेकर आया था। यह देख सौम्या का पारा चढ़ गया था। सौम्या ने पति से कहा कि यह मांस घर में नहीं बनेगा और ना ही इसके लिए बर्तन दिया जाएगा। दिनेश ने इस पर नाराजगी जताई थी। कहा था कि अगर तुम मांस नहीं खाती तो मत खाओ लेकिन मेरे माता-पिता भाई-बहन, भाभी आदि सभी खाते हैं। इसलिए यह मांस जरूर बनेगा। इस बात को लेकर पति पत्नी में तकरार बढ़ गई थी। इसके बाद सौम्या पूरे परिवार से नफरत करने लगी थी। गुरुवार की रात जब दिनेश घर पहुंचा और अपनी मां के पास बैठा तो क्या देख सौम्या आग बबूला हो गई। वह अपने कमरे से निकल कर पति के पास पहुंची और उसे अपने साथ चलने की जिद करने लगी लेकिन दिनेश नहीं गया। पत्नी कि यह जिद आखरी जिद साबित हुई। सौम्या ने कमरे में पहुंचकर खुद को गोली से उड़ा दिया।

स्थानीय नगर पंचायत मानिकपुर के सुल्तानपुर मोहल्ला निवासी दिनेश कुमार की शादी गंगा पार निवासी सिकंदर सोनकर की बेटी सौम्या से एक वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही तनाव शुरू हो गया था। ससुराल वालों का कहना था कि सौम्या परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहना पसंद नहीं करती थी। कुछ दिन पूर्व वह पति को लेकर अलग रहने लगी थी। गुरुवार की रात उसका पति दिनेश कुमार घर आया और अपनी मां दौलत देवी से उनका हालचाल पूछने लगा। पति की आवाज जब सौम्या के कानों में पड़ी तो वह अपने कमरे से निकलकर बाहर आई और पति से वापस चलने की जिद करने लगी। दिनेश ने उसे डांटकर वापस भेज दिया।

पति के साथ न आने से नाराज सौम्या अपने कमरे में पहुंची और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसी बीच परिजनों को गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी। वह दौड़ कर सौम्या के कमरे के पास पहुंचे। अंदर से कमरा बंद था। आसपास के लोग भी दौड़ कर मौके पर पहुंच गए। लोहे की रॉड, कुल्हाड़ी आदि से किसी तरह दरवाजे को तोड़ा गया। अंदर पड़ी सौम्या के पेट में गोली लगी थी और वह तड़प रही थी। परिजन उसे सीएससी कुंडा ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर सुनते ही मौके पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। सौम्या के पिता सिकंदर का आरोप था कि उसकी बेटी को आए दिन दहेज के लिए परेशान किया जाता था। इसका जिक्र सौम्या अपने माता पिता से बराबर करती थी। सिकंदर ने ससुराल वालों पर लड़की की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने उसकी तहरीर पर पति दिनेश कुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सुधीर कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

No more articles