42 साल की महिला की सेक्स की हवस बुझती ही नहीं थी, चौथे का शिकार करने गई थी लेकिन… , रायपुर के मंदिर हसौद इलाके में बुधवार को एक खार में महिला की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। क्राइम ब्रांच ने दूसरे आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। खुलासा हुआ है कि तीन शादियों के बाद 21 साल छोटे युवक से महिला के संबंध थे। वह उस पर चौथी शादी का दबाव बना रही थी। शराब पीने के बाद दोनों के बीच इस बात को लेकर गाली-गलौज हुई, जिस पर युवक ने उसकी हत्या कर दी।

ब्लाइंड मर्डर केस में महिला के साथ दो युवकों के शराब पीने की जानकारी मिली थी। मंदिर हसौद शराब भट्ठी से शराब खरीदने और साथ बैठकर पीने का पता चला। जब पुलिस उन युवकों तक पहुंची तो उन्होंने महिला के साथ रहने से इनकार कर दिया। इससे पुलिस गुमराह हो गई। आसपास फिर पतासाजी तो जानकारी मिली कि युवक महिला के साथ ही थे, हालांकि वे केवल शराब पीने तक साथ थे। बाद में महिला घनश्याम से मिलने चली गई।

टीआई मंदिर हसौद यशकरण दीप के मुताबिक दूसरी बार बयान लेने पर युवकों ने राज खोला। उन्होंने शराब पीते के दौरान आरोपी का फोन आने की बात बताई। घनश्याम के कॉल आने पर महिला ने उसे राजा कहकर पुकारा था। महिला ने कहा था- बस थोड़ी देर, आ रही हूं राजा..। कॉल रिकॉर्ड में 15 मिस कॉल मिले। युवकों ने कार्रवाई के डर से बयान बदला था, बाद में सच बता दिया।

टीआई क्राइम संजय सिंह ने बताया कि शर्मिला बाई चतुर्वेदी 42 वर्ष की हत्या के मामले में शुक्रवार को घनश्याम कोसले 21 साल को पलौद से गिरफ्तार किया गया। महिला 12 जून को दोपहर शराब पीकर आरोपी से खार में मिलने गई थी। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ।

आवेश में आए घनश्याम ने महिला सीमेंट के खंभे पर धकेला। इससे महिला के सिर में चोट आई और उसकी मौत हो गई। टीआई सिंह ने बताया प्रारंभिक जांच में ही युवक पर संदेह हो गया था। घटना से पहले महिला ने अपने दो परिचित युवकों के साथ शराब पी थी। संभव है नशे में होने के कारण विवाद बढ़ गया। बताया गया है कि शर्मिला के 11 बच्चे हैं।

No more articles