बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेराय मुंबई में एसिड हमले से पीड़ित लडकी ललिता बंसी की शादी में शामिल हुए। विवेक ना सिर्फ शादी में शामिल हुए बल्कि उन्होंने ललिता का भाई बन कर कन्यादान में नववधू को एक फ्लैट की चाभी भी गिफ्ट की।

महाराष्ट्र में ठाणे के पास कलवा इलाके में रहने वाली ललिता के चेहरे पर साल 2012 में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में रंजिशवश एसिड डाल दिया गया था। बाद में राहुल नाम के लड़के को उससे प्यार हुआ और दोनों मंगलवार को शादी के बंधन में बंध गए। इस मौके पर विवेक लड़की की भाई बन कर रस्म निभाने आये थे। इस मौके पर विवेक ओबेराय ने मीडिया से कोई बात करने से मन कर दिया। विवेक ओबेराय ने नए जोड़े को न सिर्फ आशीर्वाद दिया बल्कि उनसे बात भी की। इसी बातचीत में उन्हें पता चला कि ललिता बंसी की उनके दुल्हे से पहली मुलाकात फोन पर हुई थी और फोन गलती से लग गया था। इसके बाद दोबारा बात होने पर बात का सिलसिला शुरू हो गया और बाद में यह दोस्ती प्यार में बदल गई और अब शादी हो रही है।

No more articles