हमारे देश में पूरे विश्व की झलक देखने को मिलती है। यहां पर कई तरह की भाषा, संस्कृति, मौसम, भौगोलिक स्थिति मौजूद है। ऐसे में हमारे देश में कई जगह ऐसी हैं, जिसके बारे में हम बहुत कम जानते हैं। आज हम आपको एक ऐसे झरने के बारे में बताएंगे।

जिसकी खासियत जानकार आप हैरान रह जाएंगे। इस झरने में प्रेमी जोड़े, और पति-पत्नी नहाने आते है। कहा जाता है कि अगर आपकी अपने साथी से मनमुटाव हो गया हो, तो यहां नहाने से सभी गिले शिकवे दूर हो जाते हैं।

ग्वालियर के शिवपुरी नाम की जगह पर ये झरना है। इस झरने के बारे में कहा जाता है कि इसमें नहाने से प्रेमी जोड़े, और पति-पत्नी के बीच की सारी दूरियां खत्म हो जाती है। इस झरने में भी सालों-साल पानी नहीं रहता है। इस झरने में पानी केवल बरसात से समय ही रहता है। पानी झरने से गिरकर एक कुंड में इकट्ठा होता है जिसका नाम ‘भदैया कुंड’ है।

अगर पति-पत्नी में कोई विवाद होता है, तो यहां के बड़े-बुजुर्ग उनको इस कुंड में नहा के आने की सलाह देते हैं। और तो और अपने मतभेद खत्म करने के लिए इस कुंड में आपको बुजुर्ग युगल भी नहाते दिख जाएंगे। लोगों का कहना है कि इस कुंड का पानी अमृत है। उनका कहना है कि इस कुंड में नहाने से त्वचा संबंधी सारी बीमारियां भी दूर होती हैं।

No more articles