छात्र ने 19वीं मंजिल से लगा दी छलांग, फेसबुक पर किया लाइव सुसाइड, मुंबई में एक 24 साल के छात्र ने एक होटल की 19वीं मंजिल से सुसाइड कर लिया। छात्र ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें लिखा हुआ है कि डिप्रेशन की वजह से उसने ये कदम उठाया। छात्र ने इस घटना को फेसबुक लाइव किया है। जिसके बाद छात्र का सुसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस के मुताबिक छात्र का नाम अर्जुन भारद्वाज है। और अर्जुन नर्सी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में बीकॉम थर्ड ईयर का छात्र था। होटल प्रशासन ने बताया कि अर्जुन सुबह 3:30 बजे होटल में आया था। छात्र ने खाने का ऑर्डर दिया लेकिन उसके हावभाव से ऐसा नहीं लग रहा था कि वो ऐसा कदम उठा लेगा। ये घटना बांद्रा वेस्ट के ताज लैंड्स इंड होटल में शाम के करीब 6:30 पर हुई।

पुलिस ने बताया उसने कुर्सी की मदद से खिड़की का शीशा तोड़ा, इसके बाद उसने छलांग लगा दी। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने लिखा है कि वो डिप्रेशन का शिकार था। उसने आगे लिखा कि वो ड्रग्स का आदी हो चुका है इसलिए उसे ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है। पुलिस ने बताया कि अर्जुन बेंगलुरु का है। घटना की सूचना उसके घरवालों को दे दी गई है।

पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर लिया है। फेसबुक लाइव वीडियो में छात्र को सुसाइड करने के तरीके बताते सुना जा सकता है। इसके साथ ही उसे शराब और सिगरेट पीते हुए भी देखा जा सकता है। पुलिस ने मीडिया से छात्र के लाइव सुसाइड का वीडियो न दिखाने का अनुरोध किया है। पुलिस के संयुक्त आयुक्त देवन भारती ने कहा कि ये वीडियो दिमाग को परेशान करने वाला है, इससे युवाओं के दिमाग पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

 

 

 

No more articles