गोली मार देने की धमकी देकर छात्रा के साथ किया गंदा काम , पंचकूला में गन प्वाइंट पर सेक्टर-20 से छात्रा का अपहरण कर शराब पिलाने व दुराचार कर वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने दरिंदे का स्केच जारी कर दिया था। 17 जनवरी के इस मामले में अब पुलिस जल्द ही केस को सुलझाने का दावा कर रही है। स्केच में आरोपी की आखें बड़ी और दाढ़ी-मूछों रखी हैं और कमीज पहनी हुई है। देखने से आरोपी सिख लग रहा है।

पुलिस ने आठ दिन बाद आरोपी का स्केच जारी किया है। महिला आयोग की सख्ती के बाद पुलिस ने मामले में तेजी पकड़ ली है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने महिला आयोग को आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। सीआइए इंस्पेक्टर अरविंद ने कहा कि काफी कुछ आरोपी के बारे में पुलिस को पता चल गया है, लेकिन पुलिस जब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर लेती, तब तक कोई जानकारी नहीं देना चाहती।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 18 जनवरी को केस दर्ज कर लिया था। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या रेखा शर्मा ने कहा है कि पुलिस तत्परता से काम कर रही है। जल्दी केस को सुलझाने का भरोसा दिया है। पुलिस को डेली रिपोर्ट देने के लिए कहा है। रेखा शर्मा ने बताया कि वह पीड़ित एवं उसके परिवार से मिल चुकी हैं। पुलिस मीडिया में रोजाना आ रही रिपोर्टो से परेशान है। वह अपनी रिपोर्ट जल्द ही आयोग में भेज देंगी।

 

No more articles