दो बीवियों वाला पति, दोनों पत्नियों की एक ही मांग, जब पति ने नहीं पूरी की तो… , कोरबा में दो शादी करने वाला पति उस वक्त बुरी तरह फंस गया, जब रात में मोबाइल पर दूसरी पत्नी ने तत्काल घर पहुंचने फरमान जारी कर दिया। यह सब घर में मौजूद पहली पत्नी सुन रही थी। उसने भी कह दिया कि घर से निकले तो जान दे दूंगी, पर इसे पति ने हल्के ढंग से लिया और घर से जाने लगा। बस फिर क्या था, मिट्टी तेल शरीर में उड़ेल आग लगा ली। गंभीर अवस्था में उसे बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया।

टिकैतीनबाई डूमरकछार के गाजा नदिया के पास होटल का संचालन करती है। शनिवार की रात को वह मोबाइल में लक्ष्मीनारायण से संपर्क कर उसे घर आने कहा। इस बात को लेकर लक्ष्मीनारायण का विवाद प्रेमबाई से शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि प्रेमबाई ने घर के अंदर जाकर दरवाजा बंद कर दिया और मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगा ली। लक्ष्मीनारायण ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर आग बुझाने का प्रयास किया। गंभीर अवस्था में उसे पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने 60 फीसदी जली प्रेमबाई की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया। पाली पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

यह मामला पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सैला का है। यहां निवासरत्‌ लक्ष्मीनारायण की दो पत्नी है। पहली पत्नी प्रेमबाई गोंड (28) और दूसरी टिकैतीन बाई है। इसी बात को लेकर प्रेमबाई व लक्ष्मीनारायण के बीच अक्सर विवाद होता था।

No more articles