कहते हैं इंसान का कद या उसकी उम्र उसे बड़ा नहीं बनाती बल्कि उसके खयालात और उसकी सोच उसे बुलंदियों तक ले जाती है। एक ऐसी ही शख्सियत की आज हम बात करने वाले हैं जिनको मैदान पर रन बनाते हमने खूब देखा है। हम बात कर रहे हैं भारतीय क्रिकेट टीम की दीवार कहलाने वाले राहुल द्रविड़ की जिन्होने हाल ही में डॉक्टरेट की उपाधि को लेने से मना कर दिया है। हालांकि यह एक बहुत बड़ा सम्मान होता है लेकिन द्रविड़ ने जिस तरह से उसे लेने से मना किया उसे जानकर आप भी उनके मुरीद हो जाएंगे।

दरअसल क्रिकेट में दिए योगदान के कारण राहुल द्रविड को डॉक्टरेट की उपाधि देने की पेशकश की गयी। लेकिन द्रविड ने इसके लिए साफ़ मना कर दिया। जिसके बाद कई लोगों को इस फ़ैसले पर हैरानी हुई। मीडिया ने भी इस ख़बर को काफ़ी उछाला। द्रविड ने एक बार फिर अपने धैर्य का परिचय देते हुए इसका जवाब दिया और ये जवाब सुन कर हर किसी के अंदर द्रविड के लिए इज़्ज़त और बढ़ गई।

1 2 3
No more articles