भारतीय क्रिकेट टीम में ऐसे बहुत से सितारे हुए हैं जिन्हें ज़्यादा फेम तो नहीं मिली लेकिन टीम में अपने छोटे से कार्यकाल में ही उन्होने कुछ ऐसा कर दिखाया जो हमेशा के लिए इतिहास बन गया। ऐसा ही एक सितारा था जोगिंदर शर्मा जिसने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पाकिस्तान के खिलाफ 2007 में खेले गए t20 वर्ल्ड कप में गजब की बॉलिंग करा के भारत को पहला विश्वकप जिताया था। जी हाँ जोगिंदर शर्मा वही खिलाड़ी है, जिस पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2007 के टी-20 विश्वकप के फाइनल में दाव चलते हुए गेंद थमाई थी।

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जब अंतिम ओवर में गेंदबाज जोगिंदर शर्मा को गेंद थमाई तो हर कोई हैरान था। लेकिन जोगिंदर ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से पाकिस्तान टीम को जीत के लिए जरूरी रन बनाने से रोकते हुए टीम को जीत दिलाकर फाइनल के हीरो बन गए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस समय यह गेंदबाज क्या कर रहा है?

1 2 3
No more articles