इससे पहले यूपी बीजेपी के नेता विद्यासागर सोनेकर ने प्रियंका गांधी को ‘पुरानी फाइल’ बताते हुए निशाना साधा था। गाजीपुर जिले के सैदपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी और प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर कहा था, ‘जब भी चुनाव नजदीक आता है कांग्रेस प्रियंका गांधी को धो-पोछकर जनता के आगे कर देती है। कांग्रेस प्रियंका को चुनावों में इस्तेमाल करती है और फिर बाद में काम हो जाने के बाद दफ्तरों में दाखिल कर देती है।’

बता दें, कुछ दिन बीजेपी के नेता विनय कटियार ने भी प्रियंका गांधी को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया था। जिसके बाद बीजेपी नेता को खूब खरी-खोटी सुननी पड़ी थी। कटियार ने कहा था, प्रियंका गांधी से ज्यादा खूबसूरत महिला प्रचारक हमारे पास हैं।

1 2
No more articles