इन दिनों ओडिशा के कई भागों में हनुमान सिक्के को लेकर हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं। सिक्के जिले के भीकापाड़ा गांव निवासी डुमनी किसपोट्टा के पास हनुमान की तस्वीर वाले तांबे का सिक्का होने की भनक लगते ही कुछ अज्ञात लोगों ने उसे लूटने के बहाने रात 12 बजे उसके घर पहुंच गए। घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने पहले तो वृद्ध महिला से खाने के लिए मांगा। खाने के लिए कुछ भी उपलब्ध नहीं होने पर वृद्ध महिला से पानी मांगा। पानी लाकर देने के बाद अचानक असामाजिक तत्वों ने हवाई फायरिग करते हुए उससे हनुमान सिक्के की मांग की।

इसे भी पढ़िए- डायबीटिज में फायदेमंद है ऊंटनी का दूध, जाने और भी खूबियां

फायरिग की आवाज सुनकर वृद्ध महिला का पति जलाराम वहां पहुंचा तो तीनों हमलावर फरार हो गए। वृद्ध महिला के अनभिज्ञता जताने पर अपराधियों ने तेज धारदार हथियार से उस पर हमला बोल दिया, जिसमें महिला को गहरी चोट आई है। घायल महिला को राजगांगपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां काफी देर तक असमंजस बना रहा कि महिला को गोली लगी है या नहीं। बाद में डॉक्टर ने कहा कि धारदार हथियार से महिला घायल हुई है।

इसे भी पढ़िए- महिला ने बाइक पर सवार दो चोरों का किया बुरा हाल, देखिए वीडियो

ऐसा माना जा रहा है कि तांबे से निर्मित कथित रूप से ऐसा सिक्का जिस पर हनुमान जी की तस्वीर है। ओडिशा में अफवाह उड़ी है कि यह सिक्का जिसके पास होता है वह काफी सौभाग्यशाली होता है। सिक्के में आलौकिक शक्तियां है। इसके लिए राज्य में खूनखराबे की कई घटनाएं हो चुकी हैं। यह हनुमान सिक्का किसके पास है। अगर कोई बहुत अमीर है तो कहा जाता है कि उसके पास हनुमान सिक्का होगा।

No more articles