मंदबुद्धि किशोरी का पड़ोस के गांव का युवक जब चाहता रेप कर देता…लेकिन… , जौनपुर के एक गांव की चौदह वर्षीय मंदबुद्धि किशोरी के साथ पड़ोसी गांव के एक युवक ने सप्ताह भर पूर्व दुष्कर्म किया। तब से पीड़िता परिवार के साथ थाने का चक्कर लगाती रही लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। दबाव बना तो मंगलवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी भतीजी मंदबुद्धि है। 15 मार्च की शाम करीब सात बजे खेतों की तरफ शौच के लिए गई थी। वह काफी देर तक नहीं लौटी तो उसकी मां तलाश करने निकली। खेत में पहुंची तो वह बेहोश पड़ी मिली। परिवार के लोग उसे उठा कर घर ले आए। किशोरी ने होश में आने के बाद बताया कि भुइली गांव निवासी शैलेद्र सिंह ने उसे खेतों में खींच लिया।

इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की आपबीती सुनकर परिजन अवाक रह गए। तब से लगातार थाने में तहरीर दी जा रही थी लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। पीड़िता से दुष्कर्म की जानकारी हुई तो क्षेत्र के लोगों ने भी थाने में दबाव बनाया। इसके बाद मामला दर्ज किया गया। एसओ वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि देर शाम तहरीर मिली है जिसमें 15 मार्च को दुष्कर्म होने का आरोप लगाया गया है। मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

No more articles