पहले मां के साथ संबंध बनाकर वीडियो बनाया फिर धमका कर 15 साल की बेटी से करता था रेप , राजेंद्रा पार्क इलाके में एक विधवा महिला एवं उसकी बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी दुष्कर्म का वीडियो बनाकर दोनों को ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी ने मुंह खोलने पर न केवल वीडियो वायरल करने की धमकी दी, बल्कि पूरे परिवार को खत्म कर देने की बात कही।

एक-दो दिन बाद ही युवक पीड़िता के घर पहुंच गया। उस समय महिला के बच्चे गली में खेल रहे थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला के साथ न केवल दुष्कर्म किया बल्कि अश्लील वीडियो भी बना लिया।

आरोपी युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला की 15 वर्षीय बेटी के साथ भी कई बार दुष्कर्म किया। जब भी दोनों विरोध करते तो आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देता।  आरोपी ने महिला एवं उसके बच्चों को इतना डरा रखा था कि वे अपने घर में बंधक की तरह थे। शुक्रवार सुबह भी आरोपी इलाके में पहुंचा हुआ था। उसे पता नहीं था कि उसके खिलाफ थाने में शिकायत दे दी गई है। इस वजह से वह आसानी से पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

आखिरकार हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने राजेंद्रा पार्क थाने में शिकायत दी। शुक्रवार सुबह राजेंद्रा पार्क इलाके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान दिल्ली के गोकुलपुर निवासी 20 वर्षीय आशीष के रूप में की गई है। आरोपी के पिता दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। पिता का धौंस दिखाकर भी वह महिला व उसकी बेटी को डराता था।

मूलरूप से उत्तराखंड की रहने वाली महिला अपने दो बच्चों के साथ राजेंद्रा पार्क इलाके में किराए पर रहती है। वह एक निजी कंपनी में काम करती है। उसके ससुराल के लोग अशोक विहार इलाके में रहते हैं। लगभग एक महीने पहले महिला राजेंद्रा पार्क इलाके में खरीदारी करने के लिए पहुंची थी। आरोपी युवक भी वहां पर किसी काम से पहुंचा। वह महिला से बातचीत करने लगा और बातचीत के दौरान ही उसके घर का पता ले लिया।

 

 

No more articles