आज के इस मॉडर्न जमाने में लोग दक़ियानूसी बातों और अंधविश्वासों पर ज़रा भी भरोसा नहीं करते। लेकिन अगर बात आए अपना सच्चा प्यार पाने की तो आज कल के युवा किसी भी अंधविश्वास को मानने के लिए तैयार हो जाएंगे।

और इस बात का जीता जागता उदाहरण आपको कॉलेजों में देखने को मिल जाएगा। अगर मौका हो वेलेंटाइनडे जैसे दिन का तो ऐसे में तो समझों जैसे लड़कों पर कोई भूत सवार हो गया हो। इसका एक उदाहरण है डीयू का कॉलेज। यह बात जगजाहिर है की हर वेलेंटाइन डे के दिन दिल्ली यूनिवर्सिटी का हर लड़का यही मन्नत मांगता है की उसकी कोई गर्लफ्रेंड बन जाए।

दरअसल दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज में एक पेड़ है जिसकी पूजा उस कॉलेज का हर छात्र करता है। पेड़ की पूजा करने का कारण है गर्लफ्रेंड की प्राप्ति। जी हां, उस पेड़ की पूजा करने से छः हफ्ते में गर्लफ्रेंड की प्राप्ति हो जाती है। यह चमत्कारी पेड़ कीकर का है जिसे वर्जिन ट्री कहा जाता है। इस पेड़ की पूजा करना उनके लिए लाभकारी है जिन्हें वैलेंटाइन डे पर निराश रहना पड़ता था।

1 2
No more articles