नौकरानी की निगाह मालिक पर थी और सिर्फ इसीलिए वो करती थी ऐसा काम… , दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में नौकरानी बनकर घर में घुसी दो महिलाओं ने लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोनों महिलाएं काम करने लगी। एक महिला बेडरूम में काम कर रही थी, जबकि दूसरी रसोई में काम करने लगी। कुछ देर काम करने के बाद दोनों महिलाएं शाम में आने की बात कहकर चली गई। महिलाओं के जाने के बाद लोपा मुद्रा को कुछ शक हुआ। उसने तुरंत अलमारी खोलकर देखी।

आलमारी से करीब दो लाख के जेवरात गायब थे। उसने तुरंत पति को फोन कर घटना की जानकारी दी और फिर पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने लोपामुद्रा की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी महिलाओं की पहचान की कोशिश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार लोपा मुद्रा (32) पति अजीत कुमार सिंह के साथ रमेश नगर में रहती है। वह एक निजी कंपनी में काम करती है। 28 मार्च को लोपा मुद्रा घर में अकेली थी। उसने अपनी गली में दो महिलाओं को देखा। जो घर में साफ सफाई का काम मांग रही थी। लोपा मुद्रा ने दोनों महिलाओं को अपने घर बुलाया और काम करने के लिए कहा।

No more articles