इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पादरी का विडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उसने फ़रमान सुनाते हुए लड़कियों के जींस, टी-शर्ट पहनने को शर्मनाक बताया है। पादरी का कहना है कि जो महिलाएं ऐसे कपड़े पहनती हैं, उन्हें समुद्र में डुबो देना चाहिए। ये फ़रमान सुनाते हुए इस पादरी का वीडियो जैसमिन पी.के. नाम की लड़की ने फ़ेसबुक पर शेयर किया था। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग शेयर कर चुके हैं। वह दावा करते हैं कि ऐसी महिलाएं पुरुषों को पाप के लिए उकसाती हैं। महिलाओं को समुद्र में डूबा देने की सलाह देते हुए कहा है, बाइबल कहता है कि जो आपको पाप के लिए उकसाता है आप उनके शरीर को पत्थर से बांध कर उन्हें गहरे समुद्र में डूबा दें।

1 2 3
No more articles