पति को पता नहीं चला कि इस काम की वजह से पत्नी की जान चली जाएगी , लटेरी से मधुसूदन गढ़ रोड टोल प्लाजा के पास एक पुरुष और महिला अचेत अवस्था में शनिवार को पड़े हुए थे। जिनकी सूचना अन्य लोगों ने पुलिस को दी। उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जिसमें से महिला ने दम तोड़ दिया।

मुथुन अपनी ससुराल आराईखेड़ा तहसील बैरसिया में रह रहा था। 2-3 दिन पहले मिथुन और उसकी पत्नी अपने साडू भाई के यहां मधुसूदन गढ़ गया था। जहां से लटेरी आ रहा था। शनिवार को महावन ग्राम के पास रोड के साईड में दोनों पति पत्नी अचेत अवस्था में पड़े थे। जिन्हें कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। पुलिस जहर खाने के कारणों की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी हैं। इलाज के दौरान महिला ज्योति वाल्मीकि उम्र 25 वर्ष की मौत हो गई। जबकि उसका पति मिथुन वाल्मीकि उम्र 28 वर्ष को गंभीर हालात में विदिशा रेफर किया गया है। मिथुन और ज्योति वाल्मीकि की शादी लगभग 3-4 वर्ष पूर्व हुई थी। उनके यहां संतान नहीं है।

 

No more articles