मोहल्ले की लड़की को पटाना भारी पड़ गया, उस पर लेकर भागना उसके बाद जो हुआ… , इंदौर में प्रेम विवाह करने वाले युवक पर युवती के परिजन ने गुरुवार रात जानलेवा हमला कर दिया। युवती के भाई व उसके साथियों ने उसे चाकू मारे। वे उसे मरा समझकर रोड पर छोड़ गए। इससे पहले भी ऑनरकिलिंग का प्रयास हुआ था इसलिए युवक-युवती अलग रहने लगे थे।

लड़की वालों को यह रिश्ता पसंद नहीं था, इसलिए वे विकास के पीछे पड़े हुए थे। मंगलवार रात उसे कॉलोनी के अंदर लड़की के भाइयों ने घेरकर मारने की योजना बनाई थी। उसे पकड़ भी लिया था, लेकिन वह भाग निकला था। गुरुवार रात जब विकास घर आ रहा था तब घात लगाए बैठे आरोपियों ने दोबारा हमला किया। खून में लथपथ रोड पर पड़े विकास की पहचान मोहल्ले वालों ने की। उन्होंने उसके परिजन को बुलाया। सांसे चलती देख परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के मुताबिक कृष्णबाग कॉलोनी में रहने वाले विकास (22) को परिजन ने एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर है। उसके पेट में चाकू के पांच से छह वार हुए थे। जांच में पता चला कि विकास पर उसी के साले सचिन, राजा, शंकर, बिट्टू व उसके अन्य साथियों ने हमला किया है। आठ-दस लोगों ने उसे घेर कर मारा था। परिजन ने बताया कि विकास ने कॉलोनी में ही रहने वाली लड़की से डेढ़ साल पहले विवाह किया था।

No more articles