इस देश में सबसे ज़्यादा मेहनत अगर कोई करता है तो वो है किसान। अगर किसान ना हों तो जीवन की कल्पना भर करना भी मुश्किल है। लेकिन विडम्बना यह है कि आज किसान ही ऐसा इंसान है जो सबसे ज़्यादा लाचार और मजबूर है। आर्थिक तंगी से तंग आकर ना जाने कितने किसान रोज़ आत्महत्या कर रहे हैं। पूरी दुनिया का पेट भरने वाले किसान की स्थिति का अंदाज़ा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि सरकार ने एक आयोजन में किसानों को बुलवाया हुआ था। उस आयोजन में जो खाना बना था उसको पैरों से कुचला गया और बहुत ही अन हाइजेनिक तरीके से बनाया गया था।

आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले 10 दिसंबर को दिल्ली के छत्तरपुर इलाके में सरकार ने एक आयोजन किया था। यह आयोजन सरकार द्वारा साल 2015 में जिन किसानों की फ़सल खराब हो गई थी, उन्हें मुआवज़ा राशि देने के लिए किया गया था।

अगली स्लाइड में देखिये वीडियो

1 2
No more articles