दो पाकिस्तानी दुल्हनें भारत से फरार !

दो पाकिस्तानी दुल्हनें भारत से फरार !

दो पाकिस्तानी दुल्हनें भारत से फरार ! भारत और पाकिस्तान के बीच के तना तनी की खबरें तो आपने खूब सुनी है, लेकिन इस बार का पाक मामला जरा हटके है। दरअसल दो भाइयों के साथ शादी कर भारत में रह रही पाकिस्तानी दुल्हनें अपना पासपोर्ट लेकर घर से फरार हो गई। गुजरात के इस मामले में मोहम्मद आसिफ और उसके भाई ने दो साल पहले पाकिस्तान से आई दो युवतियों साथ शादी की थी। इन दो पाकिस्तानी महिलाओं का नाम है नवीरा और आयशा जो दो साल से आसिफ और उसके परिवारवालों के साथ रह रही थीं। दोनों महिलाओं के एक-एक लड़का है।

नवीरा और आयशा घरवालों को बिना कुछ बताए पासपोर्ट और बच्चों को लेकर निकल गईं। दोनों पाकिस्तानी युवतियों का देर शाम तक कोई सुराग नहीं लगा है। दोनों पाकिस्तानी नागरिक हैं और वीजा लेकर भारत आई थीं। आसिफ और उसका भाई अहमदाबाद के कालुपुर स्टेश्न के पास पिता के होटल में काम करते हैं। दोनों भाइयों ने साथ-साथ नवीरा और आयशा से निकाह किया था। दोनों आसिफ के मामा की लड़कियां हैं। जब देर रात तक दोनों महिलाओं का कुछ अता पता नही चला तो आसिफ ने पुलिस के पास जाकर दोनों की रिपोर्ट दर्ज करवोई।

1 2
No more articles