पढ़ाई जारी रखने के लिए ये लड़की कर रही है इतना सब कुछ,  रांची की रहने वाली प्रिया एक गरीब परिवार से है लेकिन यह गरीब उसके सपने को पूरे करने में आड़े नहीं आएगी। या यूं कहे कि वह अपनी गरीबी को अपने लक्ष्‍यों को पाने में रूकावट नहीं बनने दे रही है।

प्रिया मैनेजमेंट की पढ़ाई करना चाहती थी लेकिन परिवार आर्थिक रूप से सक्षम नहीं था। लेकिन प्रिया ने ठान लिया कि उसे मैनेजमेंट करना ही है। जैसे तैसे परिवारवालों ने पैसे का इंतजाम कर उसे कोलकाता भेज जहां उसने सॉल्‍ट लेक के एक मैनेजमेंट स्‍कूल में दाखिला ले लिया। दाखिला तो हो गया लेकिन उसके बाद एक बड़ी चुनौती इतने बड़े शहर में अपना खर्चा-पानी उठाने की थी। परिवार इसमें कोई मदद नहीं कर सकता था तो प्रिया ने एक ऐसा आइडिया निकाला जिससे वह पढ़ाई भी जारी रखे और अपना खर्च भी उठा पाए।

1 2
No more articles