भूत, प्रेत और आत्माओं के बारे में आपने जरूर सुना होगा और ये भी सुना होगा की ये सब सुनसान जगहों, जैसे की कब्रिस्तान और जंगलों या खाली घरो में रहते हैं। लेकिन आपको पता है की भूत सिर्फ कब्रिस्तान में नहीं बल्कि भीड़भाड़ वाले शहरों में भी रहते हैं।

दिल्ली के बाहरी इलाके गुड़गांव भी इन्ही भूतहा इलाकों में से एक है। यहां ऐसी कई जगह हैं जहां से रात को गुजरना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। आज हम आपको गुड़गांव के इन 5 सबसे डरावानी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो की आपके होश उड़ा सकती हैं।

source

source

  1. सैक्टर-9, द्वारका- हम बचपन से सुनते आ रहे हैं की पीपल के पेड़ पर भूतों का वास होता है। यहां आ कर आपको ये बात सच लगने लगेगी। क्योंकि यहां एक ऐसा ही पीपल का पेड़ है जिस पर एक खतरनाक आत्मा रहती है और अक्सर अंधेरिया मोड़ के इस पीपल के पेड़ के नीचे सफ़ेद कपड़ों में एक महिला के भूत को घूमते देखा गया है। कई लोगों से बात करने पर पता चला कि जब वो गुड़गांव से रात के समय इस रास्ते से घर जा रहे होते हैं तो कोई उन्हें पीछे से धक्का देता है और थप्पड़ मारता है।

    source

    source

  2. गुड़गांव, महरौली रोड़- यह रोड़ कई डरावने मामलों के लिए जानी जाती है। इस रोड़ पर दिन में तो काफी भीड़ रहती है लेकिन रात में इस सड़क को मौत की सड़क कहा जाता है। रात के समय जो टैक्सी ड्राइवर BPO के कर्मचारियों को यहां छोड़ते हैं और लेकर जाते हैं। उन्होंने बताया है कि यहां सफ़ेद साड़ी में एक महिला उनकी गाड़ी के पीछे दौड़ती है। उसकी जीभ छाती तक लटकी होती है और आंखें बाहर निकली होती हैं। कहा जाता है कि ये महिला 4 साल पहले इसी जगह एक रोड एक्सिडेंट में मर गई थी इसलिए यह गुड़गांव की सबसे भूतिया जगहों में से एक है।

    source

    source

  3. अशोक विहार फ्लाइओवर- लोग बताते हैं कि इस फ्लाईओवर पर 1 से 4 बजे के बीच सफ़ेद कपड़ों में एक महिला कि आत्मा को भटकते देखा गया है तो अगर आप इस रास्ते से 1 से 4 के बीच गुजरते हैं तो कृप्या यहां और आस-पास रुकने की भूल न करें, भले ही आपको किसी से रास्ता ही क्यों न पूछना हो, क्योंकि जो लोग उससे रास्ता पूछने के लिए रुके वो उस रात के बाद नहीं मिले।

    source

    source

  4. सेक्टर 7, गुड़गांव- यहां के एक अपार्टमेंट में रात के अंधेरे में कुछ अजीब घटनाएं घटती रहती है। यहां रहने वाले लोगों का दावा है कि कोई वॉशरूम में नहा रहा होता है और जब वह दरवाज़ा बंद करना भूल जाता है तो उन्हें कोई वाशरूम का दरवाज़ा बंद करने का निर्देश देता है। ऐसा ना करने पर उस व्यक्ति कि मौत हो जाती है।
source

source

  1. सैफ्रन बी.पी.ओ- Saffron गुड़गांव की सबसे भूतिया जगह मानी जाती है। कहते हैं यहां एक लड़की ‘रोज़’ कि आत्मा का साया मंडराता है। ये बिल्डिंग एक कब्रिस्तान के ऊपर बनी है यहां काम करने वाले बी.पी.ओ कर्मचारी और प्रबंधक भी इस बात को जानते हैं। यहां के कर्मचारियों ने कई अजीबो-गरीब अनुभवों को महसूस किया है।

 

 

No more articles