आजकल सभी काम घर बैठे आसानी से ऑनलाइन हो जाते हैं। कुछ खरीदना हो या बिल जमा करना हो सब कुछ एक क्लिक की मदद से हो जाता है। लेकिन क्या कोर्ट भी घर बैठे ही हो सकती है? सुनने में अजीब लगता है लेकिन ये बात बिलकुल सही है कि अब कोर्ट मैरिज घर बैठे हो जाएगी। इतना ही नहीं, दूल्हा-दूल्हन के पास आधार कार्ड है तो उनका मैरिज सर्टिफिकेट भी मोबाइल पर ही आ जाएगा।

दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार ने कुछ समय पहले ऑनलाइन मैरिज सर्टिफिकेट सिस्टम लागू किया था। इस सुविधा की बदौलत अब लड़का और लड़की को रजिस्ट्री दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।  पासपोर्ट दफ्तर की तरह उन्हें रजिस्ट्री दफ्तर से वेरीफिकेशन के लिए वक्त मिल रहा था। तय समय पर उन्हें रजिस्ट्रार के सामने पेश होना था। इसके तुरंत बाद उनका विवाह प्रमाणपत्र जारी हो जा रहा था। अब सरकार ने इसमें एक कदम और बढ़ाते हुए वेरीफिकेशन के लिए दफ्तर आने की अनिवार्यता भी खत्म कर दी है।

1 2
No more articles