विदेशी जोड़े ने 5 घंटे तक की झील सफाई, कायम की मिसाल

विदेशी जोड़े ने 5 घंटे तक की झील सफाई

विदेशी जोड़े ने 5 घंटे तक की झील सफाई, कायम की मिसाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान के प्रति देशवासियों ने बढ़ चढ़ कर भूमिका निभाई। कई जाने माने कलाकारों ने भी इस अभियान में बढ़ चढ कर हिस्सा लिया, लेकिन अब देशवासी ही नही बल्कि विदेशी भी इस अभियान का हिस्सा बनते दिख रहे है। दरअसल एक जर्मन जोड़े ने स्वच्छता की राह पर चलते हुए 5 घंटे तक महाराष्ट्र के बुलढाणा में प्रसिद्ध लोनार झील की सफाई की।

जर्मनी से फिलिप और उनकी पत्नी जूलिया महाराष्ट्र के बुलढाणा में प्रसिद्ध लोनार झील देखने के लिए आए थे। यहां के प्राकृतिक सौंदर्य से ये जोड़ा बहुत प्रभावित हुआ, लेकिन साथ ही उन्हें झील के पास जगह जगह प्लास्टिक की बोतलें, कूड़ा-कचरा देखकर बहुत दुख भी हुआ। झील के पास गंदगी देखकर ये जोड़ा खुद ही सफाई में जुट गया।

आगे पढ़िए-

1 2
No more articles